Beau webster: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 7 फुट के खिलाड़ी ने बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच, बल्लेबाज भी देखकर रह गया हैरान
Big Bash League: क्रिकेट के मैदान पर लंबी हाईट अक्सर ही खिलाड़ियों के लिए फिल्डिंग करते समय प्लस पॉइंट साबित होती है। ऐसा ही देखने को मिला बिग बैश लीग के 41वें मैच के दौरान भी, जहां मेलबर्न स्टार्स के 7 फुट लंबे खिलाड़ी ब्यू वेबस्टर ने बाउंड्री के पास उछलकर एक शानदार कैच लपका और बल्लेबाज को पेवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
ब्यू वेबस्टर का ये शानदार कैच एडिलेड स्टाकर्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान देखने को मिला। ये ओवर मेलबर्न स्टार्स के कैप्टन एडम जाम्पा करने आए थे। उस समय एलिडेल की टीम के लिए सबसे सेट बल्लेबाज जोनाथन वेल्स बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम के लिए बड़े शॉट लगाकर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की तरफ देख रहे थे। इसी कोशिश में उन्होंने जाम्पा के ओवर की तीसरी बॉल पर उठाकर शॉट लगा दिया, लेकिन शॉट में ऊचाई की कमी थी जिस वजह से बॉउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे 7 फुट के ब्यु वेबस्टर ने इस बॉल को उछलकर बड़े ही आराम से पकड़ लिया। इस कैच के चलते वेल्स को 68 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौटना पड़ा। Read More...
Related Cricket News for Beau webster - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54