Ben dunk
ILT20 2024: दुबई कैपिटल्स की जीत में चमके बेन डंक और रोवमैन पॉवेल, डेजर्ट वाइपर्स को 4 विकेट से दी मात
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 17वें मैच में दुबई कैपिटल्स ने बेन डंक (Ben Dunk) के अर्धशतक और रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) की शानदार पारी की मदद से डेजर्ट वाइपर्स को 4 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले गए इस मैच में कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
डेजर्ट वाइपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 50(33) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा एलेक्स हेल्स ने 32 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 (50) रन जोड़े। वहीं एडम होज़ 17 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। कैपिटल्स की तरफ से स्कॉट कुगलेइजन, दुशमंथा चमीरा, आकिफ राजा, जेसन होल्डर और सिकंदर रज़ा को एक-एक विकेट मिला।
Related Cricket News on Ben dunk
-
Legends League Cricket 2023: मणिपाल टाइगर्स ने क्वालीफायर 2 में इंडिया कैपिटल्स को हराते हुए फाइनल के लिए…
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के क्वालीफायर 2 में मणिपाल टाइगर्स ने 6 विकेट से हरा दिया। ...
-
बेन डंक ने धोनी को बताया दुनिया का नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज, बताई उनकी खूबियां
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन डंक ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी विकेटकीपर बल्लेबाजों को देखा है, उसमें से धोनी नंबर-1 ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18