Ben stokes: Cricket News & Match Updates
फैन्स को अपशब्द कहने पर बेन स्टोक्स को मिली सजा, लगा 15 प्रतिशत जुर्माना !
25 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है। स्टोक्स ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को आउट होने के बाद एक फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उनके इस अभद्र भाषा की आवाज को प्रसारणकर्ता ने रिकॉर्ड कर लिया था और उसने उसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
आईसीसी ने स्टोक्स को आचार संहिता के 2-3 के अनुच्छेद का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया। पिछले 24 महीने के दौरान स्टोक्स का पहला अपराध था।
मैदानी अंपायर ब्रुस ऑक्सनफॉर्ड और जोएल विल्सन ने स्टोक्स के ऊपर यह आरोप लगाया था। स्टोक्स अपने ऊपर लगे अपराध और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है।
स्टोक्स ने बाद में अपने इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है थी।
स्टोक्स ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने आउट होने के बाद जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह लाइव ब्रॉडकास्ट पर सबने सुना। मैं अपनी उस भाषा के लिए माफी मांगता हूं। जब मैं आउट होकर पवेलियन की तरफ जा रहा था, तब दर्शकों की तरफ से मुझे लगातार अभद्र भाषा के साथ निशाना बनाया जा रहा था।"
उन्होंने आगे लिखा, "मैं मानता हूं कि मैंने जिस तरह बर्ताव किया, वह गैर पेशेवर था और मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं। मैं अपनी भाषा के लिए खासकर दुनिया भर के युवा फैन्स से माफी मांगता हूं, जोकि सीधा प्रसारण देख रहे थे।"
हरफनमौला खिलाड़ी ने साथ ही कहा, "पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान अबतक दोनों ही तरफ (इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) के फैन्स से शानदार सपोर्ट मिला है। इस एक घटना की वजह से इस सीरीज को खराब नहीं होना चाहिए, जिसे हम जीतने के लिए तत्पर हैं।" स्टोक्स अपनी पारी के दौरान केवल दो रन पर ही आउट हो गए थे।
Related Cricket News for Ben stokes - Tesst
फैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बेन स्टोक्स ने मांगी मााफी !
Ben Stokes issues apology for verbal spat with fan
WATCH बेन स्टोक्स भड़के, पवेलियन जाते समय साउथ अफ्रीकी फैन को दी धमकी, कहा बाहर आकर मिल !
3rd Test: Stokes-Pope stand steers Eng to 224/4 vs South Africa
आईसीसी अवॉर्ड्स 2019 की हुई घोषणा, किसको मिला कौन सा अवॉर्ड,देखें पूरी लिस्ट
Ben Stokes wins Sir Garfield Sobers Trophy
Post father's recovery, Ben Stokes thanks fans for wishes
इंग्लैंड को मिली जीत का जश्न बेन स्टोक्स ने 'मिडल फिंगर' छिपाकर मनाया, जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया !
Cape Town Test: Ben Stokes shines in England's win over South Africa
SA vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 189 रन से हराया,ये बना मैन ऑफ द मैच
The ICC U19 World Cup was a very important milestone in my career - Virat Kohli
साल 2019 की समाप्ती के बाद अपने पिता के लिए बेन स्टोक्स ने जो कहा वो दिल जीतने वाला है !
Would exchange 2019 success for father's health: Stokes
WATCH: Ben Stokes,Stuart Broad seen involved in heated on-field argument
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54