Advertisement
Bes fielder medal goes missing: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हुआ ड्रामा, फील्डिंग मेडल गायब हुआ तो विराट कोहली के भी उड़े होश
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप चरण में भारत की जीत में फील्डिंग से अपने योगदान के लिए 'फील्डर ऑफ द मैच' का मेडल जीता। कीवी टीम के खिलाफ जीत के बाद, भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित किया और फील्डिंग में उनके प्रयासों की सराहना की।
हालांकि, इस दौरान एक मज़ेदार घटना भी घटित हुई जब बेस्ट फील्डर का मेडल ही ड्रेसिंग रूम में गायब हो गया और हर कोई मेडल ढूंढने लगा। आखिरकार जब मेडल मिला तो प्रशिक्षण सहायक उदेनाका नुवान सेनेविरत्ने ने कोहली को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया। ये विराट का 300वां वनडे मैच भी था। कोहली बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन फील्डिंग में उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया। Read More...
Related Cricket News for Bes fielder medal goes missing - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago