Best cricket catch
Advertisement
VIDEO: PSL में शादाब खान ने किया करिश्मा, हवा में उड़कर पकड़ा सुपरमैन कैच
By
Shubham Yadav
April 09, 2026 • 21:10 PM View: 132
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पाकिस्तानी ऑलराउंडर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। उनका ये कैच गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला। शादाब खान का ये सुपरमैन स्टाइल में कैच देखकर हर फैन दंग रह गया।
शादाब खान ने अब्दुल्ला शफीक को आउट करने के लिए ये कैच पकड़ा। इमाद वसीम गेंदबाज़ी कर रहे थे और शादाब मिड-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। इमाद की गेंद पर अब्दुल्ला शफीक ने एक ऊंचा शॉट खेला और ऐसा लग रहा था कि ये रॉकेट शॉट चौके के लिए चला जाएगा लेकिन रास्ते में शादाब खान आ गए और उन्होंने अपनी दाईं ओर छलांग लगाकर सुपरमैन स्टाइल में इस कैच को पूरा किया।
TAGS
Shadab Khan Catch PSL 2026 Catch Superman Catch Viral Best Cricket Catch Islamabad United Match Shadab Khan Fielding PSL Viral Moment
Advertisement
Related Cricket News on Best cricket catch
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago