Best fielder medal
VIDEO: रिंकू सिंह ने जीता 'फील्डर ऑफ द सीरीज' का मेडल, अर्शदीप और पंत को पहले से ही पता था विनर का नाम
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और अंतिम टी-20 मैच सुपर ओवर में जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस रोमांचक मैच में जीत के पीछे भारत के पार्ट टाइम गेंदबाज़ों सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की भूमिका अहम रही। रिंकू पारी का 19वां ओवर करने आए और दो विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। इतना ही नहीं रिंकू ने फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया और दो कैच भी लिए।
इस पूरी सीरीज में रिंकू ने अपनी फील्डिंग से दिल जीत लिया और उन्हें उनकी शानदार फील्डिंग के लिए फील्डर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में रिंकू को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया जाता है।
Related Cricket News on Best fielder medal
-
VIDEO: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे दिनेश कार्तिक, पंत को दिया बेस्ट फील्डर का मेडल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पंत को बेस्ट फील्डर का मेडल दिया। ...
-
WATCH: 'वर्ल्ड कप से इंतज़ार कर रहा था इस मेडल का', तीसरे टी-20 के बाद इस खिलाड़ी ने…
भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट ने जो सिलसिला वर्ल्ड कप 2023 में शुरू किया था वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी जारी है। ...
-
WATCH: किसने जीता बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल ? इस बार फिर अनोखे तरीके से हुआ ऐलान
इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में भी भारतीय फील्डर्स ने शानदार फील्डिंग की और इसका नमूना हमें मैच के दौरान देखने को भी मिला। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मैच के लिए बेस्ट ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago