Bhuvi statement: Cricket News & Match Updates
'मैंने इंडिया कमबैक के बारे में सोचना बंद कर दिया है', IPL में धमाका करने के बाद ये क्या बोल गए भुवनेश्वर कुमार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में गेंद से जमकर धमाल मचा रहे हैं और वो इस समय 21 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। ऐसे में जाहिर है कि फैंस के मन में ये सवाल आएगा कि क्या वो टीम इंडिया में वापसी के बारे में सोच रहे हैं या नहीं। हालांकि, भुवी ने ये साफ कर दिया है कि अब वो लंबे समय के लक्ष्य नहीं बनाते हैं और भारतीय टीम में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
भुवनेश्वर के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, BCCI से उन्हें टीम इंडिया में दोबारा शामिल करने की मांग तेज़ हो गई है। उन्होंने आखिरी बार 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके बाद टीम ने युवा तेज़ गेंदबाज़ों पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। लेकिन उनकी हालिया फ़ॉर्म ने क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दोनों तरफ़ गेंद को तेज़ी से स्विंग करवाते हुए शुरुआती ओवरों में ही विकेट चटकाए हैं और साथ ही डेथ ओवरों में भी गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया है। Read More...
Related Cricket News for Bhuvi statement - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 5 days ago