Bhuvneshwar kumar yorker: Cricket News & Match Updates
भुवनेश्वर कुमार Rocked विराट कोहली Shocked! नेट्स में Yorker से उड़ाए King के तोते; देखें VIDEO
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए डिफेंडिंग चैंपियन RCB की टीम जमकर अभ्यास कर रही है। इसी बीच उनके नेट्स से एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के दिग्गज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अपनी घातक यॉर्कर से महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) के होश उड़ाते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी के नेट्स में विराट कोहली अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का सामना करते देखे जा सकते हैं। खास बात ये है कि यहां भुवी एक सटीक यॉर्कर से विराट को सरप्राइज करते हैं जिसके जवाब में वो कुछ नहीं कर पाते और अपना बैलेंस भी खो देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। Read More...
Related Cricket News for Bhuvneshwar kumar yorker - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago