Bhuvneshwar kumar: Cricket News & Match Updates
हम हमेशा कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहते : भुवनेश्वर कुमार
हेमिल्टन, 31 जनवरी - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे वनडे मैच में युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका था। भारत ने न्यूजीलैंड के साथ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद कोहली को बाकी बचे दो मैचों से आराम देने का फैसला किया। लेकिन चौथे वनडे मैच में कोहली के बिना उतरी मेहमान भारतीय टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
भुवनेश्वर ने मैच के बाद कहा, "आपको हमेशा उनके जैसे (कोहली) खिलाड़ी की कमी खलेगी लेकिन साथ ही यह उन युवा खिलाड़ी के लिए भी एक मौका था जिन्हें कोहली के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। हम हमेशा कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं।"
भारतीय की नजरें अब वेलिंग्टन में होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच में वापसी करने पर लगी है।
तेज गेंदबाज ने कहा, "क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। यदि आप पिछले कुछ महीने को देखें तो हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। इस तरह के मैच हमारे लिए एक सबक है और अब हमें यह देखना है कि हम अगले मैच में क्या कर सकते हैं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या मध्यक्रम के कुछ बल्लेबाज मौके का फायदा नहीं उठा पाए, उन्होंने कहा, "हम केवल एक मैच के बाद ऐसा नहीं कह सकते। यह बल्लेबाजी के लिये मुश्किल विकेट था। यह मौका गंवाना नहीं था लेकिन यह हम सबके लिये सबक है।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Bhuvneshwar kumar - Tesst
ग्लेन मैक्सवेल का हैरान करने वाला कैच लपकर भुवनेश्वर कुमार बने नए 'सुपरमैन'
आखिरी 12 गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने खर्च कराए 29 रन और बन गया ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड
Rohit praises bowlers after win over Pakistan
SRH need to sort out little details, says Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar predicts rough days ahead for India in 1st Test
INDvsSA: South Africa all out for 286 in 1st Test vs India
Career best ranking for Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar, Shikhar Dhawan released from India's squad
Bhuvneshwar Kumar vital part of plan, especially overseas, says Skipper Virat Kohli
1st Test: Virat, Bhuvi shine as India narrowly miss splendid win vs Sri Lanka
Bhuvneshwar Kumar will be key against South Africa: Simon Doull
1st Test: India tried hard to get Sri Lanka all-out, says Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar calls Dhoni a legend
New Zealand have challenged us, says Bhuvneshwar Kumar
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16