Birthday boy rohit: Cricket News & Match Updates
IPL में जन्मदिन पर अच्छा प्रदर्शन करने में लगातार नाकाम साबित हो रहे हिटमैन रोहित, आंकड़े कर देंगे हैरान
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सस्ते में आउट कर दिया। आज 30 अप्रैल है और रोहित का जन्मदिन है और वो 37 साल के हो गए है। हालांकि आज वो अपने जन्मदिन को यादगार नहीं बना सके क्योंकि वो सस्ते में आउट हो गए। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने जन्मदिन वाले दिन पर इससे पहले आईपीएल के इतिहास में 4 मैच खेले थे जिसमें वो सिर्फ 23 रन ही बना पाए।
पारी का दूसरा ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन ने तीसरी गेंद रोहित को फुल लेंथ पर डाली। रोहित ने इस गेंद को चिप करने की कोशिश की लेकिन कवर में खड़े मार्कस स्टोइनिस ने अच्छा कैच लपक लिया। रोहित इस मैच में 5 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने इससे पहली वाली गेंद पर चौका मारा था। Read More...
Related Cricket News for Birthday boy rohit - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago