Brian bennett: Cricket News & Match Updates
3rd T20I: श्रीलंका की जीत में चमके कप्तान वानिंदु हसरंगा, ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से करारी मात देते हुए 2-1 से सीरीज की अपने नाम
श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की शानदार गेंदबाजी की मदद से ज़िम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज जीत ली। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए तीसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 82 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट के बल्ले से निकले। उन्होंने 12 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको की मदद से 29 रन बनाये। उनके अलावा सीन विलियम्स ने 17 गेंद में 15 रन बनाये। वहीं तिनशे कामुनहुकामवे ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन का योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रज़ा ने 12 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से कप्तान वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। धनंजय डी सिल्वा और दिलशान मदुशंका ने एक-एक विकेट चटकाया। Read More...
Related Cricket News for Brian bennett - Tesst
Ervine Returns; Mufudza, Akram Included As Zimbabwe Announce White-ball Squads For Sri Lanka Tour
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16