Chakravarthy mocks pakistan: Cricket News & Match Updates
वरुण चक्रवर्ती ने फिर से लिए पाकिस्तान के मज़े, वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-कप के साथ फोटो किया शेयर
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मायूसी छा गई और दूसरी तरफ मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी एक बार फिर पाकिस्तान के मज़े ले लिए। इस जीत के बाद, चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मज़ेदार तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कप से चाय पीते हुए और ट्रॉफी पकड़े हुए दिख रहे हैं।
मिस्ट्री स्पिनर का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और कुछ फैंस ने तो इसका इशारा डायरेक्ट पाकिस्तान की तरफ किया। ऐसा इसलिए समझा जा रहा है क्योंकि चक्रवर्ती इससे पहले भी पाकिस्तान के मजे ले चुके हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि चक्रवर्ती ने ऐसी ही एक तस्वीर तब भी पोस्ट की थी जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीता था। Read More...
Related Cricket News for Chakravarthy mocks pakistan - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16