Advertisement
Champions again: Cricket News & Match Updates
Advertisement
एमपीएल 2026: आईपीएल के बाद अब बतौर कप्तान 'ग्वालियर चीताज' को खिताब जिताने पर रजत पाटीदार की निगाहें
RCB Clinch IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने के बाद, रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में 'ग्वालियर चीताज' की कमान संभालेंगे।
पाटीदार एक ऐसी टीम की कप्तानी करेंगे, जो 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद, फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी, लेकिन अब यह टीम इतिहास रचने को बेताब है। ग्वालियर चीताज 2026 सीजन का पहला मैच उज्जैन फाल्कंस के खिलाफ खेलेगी।
हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश से निकले सबसे कामयाब क्रिकेटर्स में से एक, पाटीदार ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में शानदार तरक्की की है। मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने से लेकर आईपीएल मंच पर खुद को एक लीडर के तौर पर स्थापित करने तक, दाएं हाथ के बल्लेबाज पाटीदार अब अपने जाने-पहचाने माहौल में वापस लौट रहे हैं। उनका लक्ष्य ग्वालियर चीताज को उसका पहला खिताब जिताना है। Read More...
Related Cricket News for Champions again - Tesst
17 साल का सूखा, फिर 2 आईपीएल ट्रॉफी, कैसे 'चोकर्स' से दो बार की चैंपियन बनी आरसीबी
RCB Clinch IPL: आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल ट्रॉफी को जीतना वो सपना था, जो 17 साल में एक बार भी साकार नहीं हो सका था। टीम खिताब के करीब तो कई बार पहुंची थी, लेकिन 'हाथ आई मुंह न लगी' वाली कहावत हर बार टीम के साथ हो जाती थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर आरसीबी ने अब लगातार दो सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आइए आपको बताते हैं पिछले दो सीजन में ऐसा क्या बदला कि चोकर्स कहे जाने वाली आरसीबी उन तीन टीमों की लिस्ट में शुमार हो गई, जिन्होंने खिताब का बचाव किया है।
By IANS News • 2 months ago
IPL 2026 का सीजन बेहद रोमांचक रहा, कई युवा टैलेंट सामने आए: देवजीत सैकिया
RCB Clinch IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सीजन इस बार बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सभी टीमों के बीच बहुत कम अंतर होने की वजह से यह सीजन आखिरी मैच तक अप्रत्याशित बना रहा और दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक साबित हुआ।
By IANS News • 2 months ago
'आने वाले वर्षों में खिताब की प्रबल दावेदार रहेगी आरसीबी', टीम के दूसरी बार चैंपियन बनने पर बोले राजकुमार शर्मा
RCB Clinch IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने आरसीबी टीम के प्रदर्शन और टीम की रणनीति की जमकर तारीफ की है।
By IANS News • 2 months ago
कोहली की क्लास, भुवनेश्वर का चला जादू, RCB को चैंपियन बनाने में इन 5 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका
RCB Clinch IPL: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वो कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम ही कर सकी हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके बूते खिताब का बचाव करने में सफल रही आरसीबी।
By IANS News • 2 months ago
ढोल की थाप पर नाचे कोहली और क्रुणाल, चैंपियन बनने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में मना जमकर जश्न
RCB Clinch IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मना।
By IANS News • 2 months ago
'11 साल में 5 ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बहुत खास है', RCB के चैंपियन बनने पर बोले क्रुणाल
RCB Clinch IPL: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। क्रुणाल पांड्या ने आरसीबी के आईपीएल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने का श्रेय वर्षों के सब्र और प्लानिंग को दिया।
By IANS News • 2 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement