Charith asalanka captain
खुद को बल्लेबाज समझ बैठा- अर्शदीप के बड़े शॉट खेलने की वजह से SL के खिलाफ मैच हुआ टाई तो फूटा फैंस का गुस्सा
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। इस मैच में भारत को आखिरी 14 गेंद में एक रन चाहिए था और एक विकेट बचा हुआ था। भारत की तरफ से आखिरी बल्लेबाज के रूप में आये अर्शदीप सिंह को पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलना महंगा पड़ गया और श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर दिया। वहीं फैंस अर्शदीप और भारतीय बल्लेबाजों से काफी गुस्से में है और एक्स पर जमकर आलोचना कर रहे है।
पारी का 48वां ओवर करने आये असलंका ने 5वीं गेंद स्टंप की ओर डाली। अर्शदीप ने इस गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन मिस कर गए। वहीं गेंद सीधे बैक लेग पर जाकर लग गयी। अंपायर ने एलबीडबल्यू आउट दे दिया लेकिन अर्शदीप ने DRS लिया जोकि उनके पक्ष में नहीं गया। अर्शदीप गोल्डन डक पर आउट हो गए और श्रीलंका मैच जीत गया। असलंका ने इससे पहले वाली गेंद पर शिवम दुबे को 25(24) के स्कोर पर आउट किया था। फैंस अर्शदीप से काफी गुस्से में है और एक्स पर जमकर आलोचना कर रहे है। कुछ फैंस के रिएक्शंस यहाँ नीचे दिए गए है।
Related Cricket News on Charith asalanka captain
-
1st ODI: वेल्लालागे और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ मैच किया टाई
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। ...
-
SL के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचने से एक कदम दूर है भारत, ये बड़ा कारनामा करने…
भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच अगर जीत जाती है तो ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन जाएगी। ...
-
3rd T20I: लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए संजू तो फैंस ने किया जमकर ट्रोल, कहा- उन्होंने…
संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 0 के स्कोर पर आउट हो गए। इससे पहले दूसरे वाले टी20 इंटरनेशनल मैच में भी डक पर आउट हो गए थे। ...
-
3rd T20I: श्रीलंका के खिलाफ सूर्या और जायसवाल रच सकते हैं इतिहास, बनाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल कुछ रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ...
-
2nd T20I: बिश्नोई के स्पिन जाल में फंसे शनाका और हसरंगा, लगतार दो गेंदों में इस तरह हुए…
तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने लगातार 2 गेंदों में पूर्व श्रीलंकाई कप्तानों दासुन शनाका (और वानिंदु हसरंगा को आउट कर दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08