आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) और गेंदबाजों ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के बीच ये वनडे इतिहास में दूसरा टाई मैच है। इससे पहले टाई 2012 में हुआ था। पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन दुनिथ वेल्लालागे ने बनाये। उन्होंने 65 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 75 गेंद में 9 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वानिंदु हसरंगा ने 35 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। जनिथ लियानागे ने 26 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 और अकिला धनंजय ने 21 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये।
वेल्लालागे और धनंजय ने आठवें विकेट के लिए 46(39) रन की साझेदारी निभाई। वेल्लालागे और लियानागे ने छठे विकेट के लिए 41(47) रन जोड़े। वेल्लालागे और हसरंगा ने छठे विकेट के लिए 36(52) रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।