Corbin bosch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बुमराह ने दिखाया अपना जादू, कॉर्बिन बॉश को बोल्ड करके हिलाई साउथ अफ्रीका की दुनिया
ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन (रविवार 16 नवंबर) को भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका को जोरदार झटका देते हुए भारत की मैच में वापसी करवा दी। कॉर्बिन बॉश, जो पिछले दिन से टिककर खेल रहे थे, बुमराह की शानदार गेंद का सामना नहीं कर सके और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन चले गए। ये विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण इसलिए भी था क्योंकि इससे बॉश और टेम्बा बावुमा की बढ़ती साझेदारी टूट गई।
तीसरे दिन का खेल साउथ अफ्रीका ने 93/7 के चुनौतीपूर्ण स्कोर से आगे बढ़ाया। क्रीज पर बॉश और बावुमा मौजूद थे, जिन्होंने दूसरे दिन के अंत में अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। शनिवार को रवींद्र जडेजा ने अपनी सटीक स्पिन से चार विकेट चटकाए थे, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी अपना प्रभाव छोड़ा। ऐसे में बुमराह, जो दूसरे दिन बिना विकेट लौटे थे, तीसरे दिन नई ऊर्जा के साथ गेंदबाज़ी करने उतरे। Read More...