Advertisement
Cricket family news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
IPL 2026 के बीच आई SKY के लिए बड़ी खुशखबरी, घर आया नन्हा मेहमान
टीम इंडिया के टी-20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मैदान के अंदर बेशक बुरा वक्त चल रहा हो लेकिन मैदान के बाहर ऐसा नहीं है और उनके लिए आईपीएल 2026 के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने उनके पहले बच्चे को जन्म दिया। इस जोड़े के घर प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है और इस खबर के आते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
ये खुशी की खबर ऐसे समय में आई है जब सूर्यकुमार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न में एक मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, जहां वो अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मैदान पर चुनौतियों के बावजूद, उनकी बेटी का आगमन उनके निजी जीवन में एक बेहद खास पल बन गया है। ये खबर सबसे पहले 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के एक पत्रकार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की। Read More...
Suryakumar Yadav News Devisha Shetty Update Team India Star IPL 2026 Update Cricket Family News Indian Cricket News SKY Baby Girl
Related Cricket News for Cricket family news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement