Cricket stats news: Cricket News & Match Updates
RCB vs CSK: IPL में चेन्नई के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? यहां जानिए आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज (5 अप्रैल) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।इस मुकाबले में एक बार फिर से सभी की नज़रें स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर टिकी होंगी। विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनका CSK के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कोहली का आईपीएल इतिहास में CSK के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है।
कोहली की बात करें तो, टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 मैच खेले हैं और 34 पारियों में बल्लेबाज़ी की है। इन 34 पारियों में, कोहली ने कुल 1,146 रन बनाए हैं और पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ उनका औसत 38.2 रन रहा है। चेन्नई के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 90 रन है और जब वो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनका लक्ष्य एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना होगा। Read More...
Related Cricket News for Cricket stats news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16