Csk performance news: Cricket News & Match Updates
CSK vs KKR: रुतुराज KKR के खिलाफ भी हुए फ्लॉप, फैंस बोले- कैप्टन ही बन गया है टीम पर बोझ
आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन उनका बुरा फॉर्म कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जारी रहा और गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। जब केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो हर सीएसके फैन को रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की जोड़ी से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में भी ऐसा नहीं हुआ।
जब सीएसके की पारी के पहले ओवर में 14 रन बने तो ऐसा लगा कि ये ओपनिंग साझेदारी इस बार टीम को अच्छी शुरुआत देगी लेकिन पारी के तीसरे ही ओवर में ये उम्मीद टूट गई। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिनर अनुकूल रॉय को गेंद थमाई और अनुकूल ने मैच को अपनी टीम के अनुकूल करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। अनुकूल के इस ओवर में गायकवाड़ ने लेग साइड पर हवाई शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छा नहीं हुआ था जिसके चलते उन्हें 7 रन पर अपना विकेट गंवाना पड़ा। Read More...
Related Cricket News for Csk performance news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago