Damien martyn news: Cricket News & Match Updates
अब कैसी है डेमियन मार्टिन की हालत? एडम गिलक्रिस्ट ने दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से जूझ रहे हैं। 54 साल के मार्टिन बॉक्सिंग डे पर बीमार पड़ गए थे। मार्टिन अभी इंड्यूस्ड कोमा में हैं। अब उनकी हालत को लेकर उनके साथी एडम गिलक्रिस्ट ने ताजा अपडेट दिया है जो कि काफी पॉज़ीटिव है। गुरुवार, 1 जनवरी को गिलक्रिस्ट ने बताया कि डेमियन मार्टिन ने अस्पताल में कुछ अच्छे संकेत दिखाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन फिलहाल गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फॉक्स क्रिकेट पर बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हालात बेहतर हुए हैं। पूर्व कीपर ने कहा, "वो अभी भी अस्पताल में हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिलेगी और डिटेल्स सामने आएंगी, लेकिन निश्चित रूप से पिछले 24 घंटों में, उनके जो अलग-अलग टेस्ट हो रहे हैं, उनसे कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं।" Read More...