Day 4 highlights: Cricket News & Match Updates
SA vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा, फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 156 रन पर गिरे 4 विकेट
SA vs AUS 2nd Test, Day 4 Highlights: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बुधवार (21 अक्टूबर) को गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 99 रन पर समेट दी और फिर फॉलोऑन देने के बाद दूसरी पारी में भी दिन का खेल खत्म होने तक 156 रन पर चार विकेट हासिल कर लिए हैं।
चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन रन पर एक विकेट से आगे बढ़ाई, लेकिन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और महज 99 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 88 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के अन्य मुख्य बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन 14-14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निक मैडिन्सन और एलेक्स कैरी अपना खाता भी नहीं खोल सके। Read More...
Related Cricket News for Day 4 highlights - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54