Dc vs upw
WPL 2024: बैंगलोर की जीत की नायक बनी ऋचा- मेघना और आशा, यूपी को रोमांचक मैच में 2 रन से दी मात
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऋचा घोष (Richa Ghosh)- सब्बिनेनी मेघना (Sabbhineni Meghana) के अर्धशतकों और सोभना आशा के 5 विकेट की मदद से यूपी वारियर्स को 2 रन से हरा दिया। आशा पहली भारतीय है जिन्होंने WPL में 5 विकेट चटकाए है। आशा ने यूपी के खिलाफ 17वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच को बैंगलोर के पक्ष में मोड़ दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन टांगे। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 62 (37) रन ऋचा घोष के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। सब्बिनेनी मेघना ने 53(44) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। ऋचा और मेघना ने चौथे विकेट के लिए 71 (50) रन की साझेदारी निभाई। राजेश्वरी गायकवाड़ को यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल हुए। सोफी एक्लेस्टोन ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाया।
Related Cricket News on Dc vs upw
-
MI-W vs UP-W, WPL Dream 11 Team: हेली मैथ्यूज या सोफी एक्लेस्टोन, किसे बनाएं कप्तान- यहां देखें Fantasy…
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
-
UP-W vs DC-W, WPL Dream 11 Team: एलिसा हीली या मेग लैनिंग, किसे बनाएं कप्तान- यहां देखें Fantasy…
UP-W vs DC-W: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 20वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51