गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हाल ही में हुए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साउथ अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को कैमरे पर सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में, रबाडा को राशिद खान और गुजरात टाइटंस के स्टाफ़ ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वो सिगरेट पीते रहे।
बेशक सिगरेट पीना कोई अपराध नहीं है, लेकिन इससे रबाडा पर सवाल जरूर उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले साल कोकीन के इस्तेमाल की वजह से वो कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कगिसो रबाडा एक दीवार के सहारे आराम से बैठे हुए सिगरेट पी रहे हैं। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ये अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ सिगरेट का धुआं छोड़ रहा है और गुजरात टाइटंस का स्टाफ़ भी वहीं मौजूद है।
रबाडा ने GT की ट्रेनिंग किट पहनी हुई है और माना जा रहा है कि ये घटना अहमदाबाद में GT और MI के बीच हुए मैच के बाद की है। रबाडा ने गेंदबाज़ी में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गुजरात को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वीडियो में बाद में राशिद खान को वहां आते और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। ये साफ़ नहीं है कि उनके बीच क्या बात हुई, लेकिन राशिद खान की बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वो काफ़ी जोश में थे और हो सकता है कि उन्होंने रबाडा को ऐसा ना करने की सलाह दी।
Kagiso Rabada was spotted smoking at the GT team hotel.
— Sonu (@Cricket_live247) April 22, 2026
Rashid Khan and Gujarat Titans players and staff were also there, appearing to speak with him—it looked like Rashid was trying to stop him.
Was the theory about Rabada true? pic.twitter.com/0VT79nGPUU