Rcbw vs upw: Cricket News & Match Updates
VIDEO: किरण नवगिरे ने उड़ाया रेणुका के चेहरे का रंग, सहवाग स्टाइल में लगाए चौके-छक्के
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 18वें मैच में हारकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। शनिवार, 8 मार्च को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी वारियर्स (UP-W) ने स्मृति मंधाना की टीम को 12 रन से हरा दिया और इस तरह आरसीबी की टीम लगातार 5 मुकाबले हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
इस मैच में यूपी के बल्लेबाजों ने ऐसी तबाही मचाई कि फैंस तो बस देखते ही रह गए। ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल और किरण नवगिरे की तिकड़ी ने तो इकाना स्टेडियम में चौके-छक्कों की ऐसी बारिश की जिसे देखकर आरसीबी के फैंस हैरान रह गए। किरण नवगिरे ने तो RCB के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। यूपी वॉरियर्स के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नवगिरे ने सिर्फ 16 गेंदों पर 46 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने दो चौके और पांच गगनचुंबी छक्के लगाए। Read More...