Deepak chahar marriage: Cricket News & Match Updates
VIDEO : दीपक चाहर ने बीवी संग लगाए ठुमके, खूबसूरत जया भारद्वाज से नहीं हटेंगी नज़रें
टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर 1 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी आगरा के जेपी पैलेस होटल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन भी दिया था जहां टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी भी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी शादी और रिसेप्शन के ज्यादातर वीडियो नहीं देखने को मिले थे लेकिन अब दीपक चाहर धीरे-धीरे उन पलों को खुद साझा कर रहे हैं।
दीपक चाहर ने अपने संगीत समारोह के दौरान किए गए कपल डांस का एक वीडियो साझा किया है जिसमें दीपक चाहर और जया भारद्वाज को बॉलीवुड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, जया ने 'कभी खुशी कभी गम' मूवी के गीत 'बोले चूड़ियां' गाने पर भी सोलो डांस किया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दीपक-जया की जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Deepak chahar marriage - Tesst
दीपक चाहर की शादी में हसन अली को किसने बुलाया ? तस्वीर देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज़
காதலியை கரம்பிடிக்கும் தீபக் சஹார்; வைரலாகும் அழைப்பிதழ்!
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54