भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ 1 जून, 2022 को शादी कर ली और हाल ही में शादी के बाद अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और टीम के साथियों के लिए एक रिसेप्शन भी दिया। इस दौरान भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी चाहर के रिसेप्शन में रौनक लगाने के लिए पहुंचे। इस रिसेप्शन में अधिकांश चेहरे तो जाने-पहचाने थे लेकिन एक चेहरा ऐसा भी था जिसे देखकर भारतीय फैंस को लगा कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, ईशान किशन और ऋषभ पंत दीपक चाहर के साथ खड़े हुए हैं। हालांकि, ऋषभ पंत के साथ जो खिलाड़ी खड़ा है उसे देखकर फैंस कन्फ्यूज़ हो गए कि हसन अली इस शादी में क्या कर रहे हैं। कई फैंस तो जमकर मज़े लेते हुए दिख रहे हैं। अगर आप भी इसी कन्फयूज़न में हैं कि ये खिलाड़ी आखिरकार है कौन, तो चलिए हम इस राज़ से पर्दा उठा देते हैं।
इस तस्वीर में आप जिस खिलाड़ी को हसन अली समझ रहे हैं। दरअसल, वो मिस्ट्री मैन दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद हैं। 24 वर्षीय खलील का जन्म राजस्थान में हुआ था और वो भारत के लिए भी इंटरनेशनल डेब्यू कर चुके हैं। आइए आपको दिखाते हैं कि फैंस किस तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
Who invited hasan ali ? pic.twitter.com/NDHZ4BUgQh
— (@Priyanshuinnn) June 4, 2022
What's Hassan Ali doing there ? Right to Rishabh and left to Ishan !
— (@iamtegtaharsh) June 4, 2022
Hasan ali ko bhi bulaya tha kya? pic.twitter.com/ikHdyqBqWj
— (@Ro45desire) June 4, 2022
Special appearance
— Pratham Lohia (@prat_tweets13) June 4, 2022
Thanks hasan ali pakistan se india aane ke liye pic.twitter.com/Ko4jiVmPGM
— Agle Sala Cup Namde (@Aglesalacupnamd) June 4, 2022