Delhi capitals squad
VIDEO: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, स्टार्क के बाद लुंगी नगिडी ने भी शरू की प्रैक्टिस
आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। मिचेल स्टार्क के बाद उन्होंने अपने स्टार विदेशी तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगिडी की वापसी की पुष्टि कर दी है। एनगिडी 25 अप्रैल को दिल्ली में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सिर में लगी चोट से उबर गए हैं। DC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये साउथ अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ 1 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नेट्स में गेंदबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं।
पंजाब के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद नगिडी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। ये चोट उन्हें तब लगी जब वो PBKS के ओपनर प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में मिड-ऑफ से पीछे की ओर दौड़ रहे थे। हालांकि, उनके हाथ से कैच छूट गया और वो पीछे की ओर गिर पड़े, जिससे उनका सिर ज़मीन पर ज़ोर से टकरा गया। दर्द के मारे उन्होंने तुरंत अपने सिर के पिछले हिस्से को पकड़ लिया और वो उठ नहीं पाए।
Related Cricket News on Delhi capitals squad
-
Pathum Nissanka को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Delhi Capitals की प्लेइंग XI का बन सकते…
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि उन्हें DC की प्लेइंग XI में रिप्लेस कर सकते ...
-
दिल्ली कैपिटल्स ने किया बेन डकेट ने की रिप्लेसमेंट का ऐलान, इंग्लैंड के 21 साल के लेग स्पिनर…
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के बीच अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किया है। इंग्लैंड के युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर को बेन डकेट ने की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। ...
-
दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक की जगह अफगान ओपनर सेदीकुल्लाह अटल को टीम में शामिल किया
Harry Brook replacement: आईपीएल(IPL) 2025 में प्लेऑफ की रेस तेज़ होने के बीच दिल्ली कैपिटल्स(DC) ने बड़ा कदम उठाया है। टीम ने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक(Harry Brook) की जगह अफगानिस्तान के सेदीकुल्लाह अटल(Sediqullah Atal) ... ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08