Delhi under 19: Cricket News & Match Updates
Virender Sehwag के बेटे Aaryavir ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 173 रन की पारी में जड़े 19 चौके और 8 छक्के
पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 18 साल के आर्यवीर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026 में दिल्ली अंडर-19 की ओर से खेलते हुए चंडीगढ़ अंडर-19 के खिलाफ 173 रन की शानदार पारी खेली। शुक्रवार (16 अक्टूबर) को विजयनगरम के डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में आर्यवीर ने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे आर्यवीर ने पारी की शुरुआत की और 143 गेंदों का सामना करते हुए 173 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 8 छक्के निकले। यानी उन्होंने अपनी पारी के 124 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। आर्यवीर की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ लंबी पारी खेलने का दम भी नजर आया। Read More...
Related Cricket News for Delhi under 19 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54