Devisha buy flat 718 crore: Cricket News & Match Updates
SKY की पत्नी देविशा ने खरीदा गोदरेज स्काई टेरेस में लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाली सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा यादव इस समय काफी सुर्खियों में हैं और वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, देविशा यादव ने चेंबूर के गोदरेज स्काई टेरेस में 7.18 करोड़ रुपये में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है।
ये ट्रांज़ैक्शन मुंबई के चेंबूर में गोदरेज स्काई टेरेस में एक अपार्टमेंट से जुड़ा है। सेल का एग्रीमेंट 20 फरवरी, 2026 को रजिस्टर किया गया था। अपार्टमेंट का कुल एरिया 140.86 स्क्वायर मीटर है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड ने बेची थी। देविशा यादव ने खरीदने के लिए 35.90 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी। फ्लैट 30 जून, 2028 को हैंडओवर किया जाना है। Read More...
Related Cricket News for Devisha buy flat 718 crore - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16