Dewald brevis instagram post
Advertisement
क्या CSK का हिस्सा बनने वाले हैं Dewald Brevis? बेबी एबी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
By
Nishant Rawat
April 18, 2025 • 15:07 PM View: 1060
Dewald Brevis Instagram Post: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच साउथ अफ्रीका के 21 वर्षीय यंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भारतीय फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खलखली मचा दी है। दरअसल, बेबी एबी ने अपनी पोस्ट के जरिए ये हिंट दिया है कि वो पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। डेवाल्ड ब्रेविस ने शुक्रवार, 18 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पीले रंग की तस्वीर साझा की है जिसे देखकर फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि CSK 'बेबी एबी' को अपने किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है। आप नीचे डेवाल्ड ब्रेविस का ये पोस्ट देख सकते हो।
Advertisement
Related Cricket News on Dewald brevis instagram post
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago