Dharamshala stadium
VIDEO: जेकब बेथल को आउट करते ही दहाड़े हरप्रीत बरार, फायरी सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
आईपीएल 2026 में धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने फैंस का पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने RCB के बल्लेबाज़ जैकब बेथेल को बोल्ड करने के बाद जिस अंदाज़ में जश्न मनाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
दरअसल, RCB की पारी के दौरान बेथेल काफी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे और बड़े शॉट लगाने की कोशिश में दिख रहे थे। ऐसे में कप्तान ने हरप्रीत बरार को गेंद थमाई और उन्होंने आते ही मैच का रुख बदल दिया। बरार की गेंद को बेथेल समझ नहीं पाए और सीधा बोल्ड हो गए। जैसे ही स्टंप्स बिखरे, बरार पूरी तरह जोश में नजर आए। उन्होंने जोरदार दहाड़ लगाई और अग्रेसिव तरीके से विकेट का जश्न मनाया।
Related Cricket News on Dharamshala stadium
-
VIDEO: पंजाब की हार से टूट गया फैन, कैमरे पर बयां किया दिल का दर्द
आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, इस मैच में हार के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट ...
-
क्या PBKS vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा धर्मशाला में मौसम
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार, 11 मई को HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। ...
-
PBKS vs DC का मैच रद्द होने के बाद फैंस हुए आग बबूला, स्टेडियम के बाहर लगाए 'पाकिस्तान…
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ मैच रद्द कर दिया गया जिसके बाद फैंस का आक्रोश भी देखने को मिला। धर्मशाला स्टेडियम के बाहर फैंस पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। ...