Dhruv jurel record
Advertisement
Dhruv Jurel ने तोड़ा Bhuvneshwar Kumar का बेहद ही अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने भारत के नंबर-1 खिलाड़ी
By
Nishant Rawat
October 14, 2025 • 13:59 PM View: 961
Dhruv Jurel Record: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट (IND vs WI 2nd Test) के पांचवें दिन मंगलवार, 14 अक्टूबर को अपनी दूसरी इनिंग में 35.2 ओवर में 121 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत हासिल की। गौरतलब है कि दिल्ली में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के नाम भी एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ध्रुव जुरेल अब टीम इंडिया के ऐसे नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के शुरुआत में लगातार सबसे ज्यादा मुकाबले जीते। जान लें कि जुरेल ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था जिसके बाद से अब तक वो देश के लिए 7 मुकाबले खेले है और ये सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Dhruv jurel record
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement