Divya deshmukh
Advertisement
ऐतिहासिक जीत : सचिन तेंदुलकर ने इतिहास रचने पर दिव्या देशमुख की सराहना की
By
IANS News
July 29, 2025 • 13:18 PM View: 656
Sachin Tendulkar: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को दिव्या देशमुख को बधाई दी, जिन्होंने जॉर्जिया के बाटूमी शहर में हुए एफआईडीई महिला विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। दिव्या यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।
19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने एफआईडीई महिला विश्व कप 2025 में सोमवार को हुए ऑल-इंडियन फाइनल में रैपिड टाई-ब्रेक में हमवतन कोनेरू हम्पी को 1.5-0.5 से हराकर शतरंज जगत को चौंका दिया।
सचिन तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, "एक ऑल-इंडियन फ़ाइनल। एक ऐतिहासिक जीत। बधाई हो दिव्या देशमुख – भारत की पहली महिला विश्व कप चैंपियन और नई ग्रैंडमास्टर। कल के रोमांचक मुकाबले का क्रेडिट कोनेरू हम्पी को भी जाता है।"
Advertisement
Related Cricket News on Divya deshmukh
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement