Don dialogue: Cricket News & Match Updates
VIDEO: RCB कैंप में विराट कोहली की धमाकेदार एंट्री, बोले- मुझे पकड़ना नामुमकिन है
IPL 2025 की हलचल अब तेज हो गई है और सभी टीमों के खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने-अपने कैंप में पहुंचने लगे हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की एंट्री को लेकर थी, वो आखिरकार शनिवार को पूरी हुई। बात हो रही है विराट कोहली की। टीम इंडिया के किंग विराट कोहली आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कैंप में शामिल हो गए हैं—और वो भी एक दमदार और फिल्मी अंदाज में।
RCB ने कोहली के आगमन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फ्रेंचाइज़ी ने विराट के लिए एक स्पेशल वीडियो तैयार किया, जिसमें पुलिस की भारी सुरक्षा, कैमरे हर तरफ और एक जबरदस्त एंट्री प्लान की गई। वीडियो में दिखाया गया कि होटल लॉबी में सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए एक शख्स की एंट्री पर सबकी नजरें टिकी हैं। जब कैमरा आखिरकार उस चेहरे को दिखाता है, तो सामने आते हैं विराट कोहली, जो फिल्म 'डॉन' का आइकॉनिक डायलॉग बोलते हैं— "मुझे पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।" Read More...
Related Cricket News for Don dialogue - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54