Donovan ferreira ipl: Cricket News & Match Updates
IPL में धमाल मचाने को तैयार 'Donovan Ferreira', गेंदबाज़ों के साथ यूं करते हैं खिलवाड़; देखें VIDEO
Donovan Ferreira IPL: SA20 लीग के दूसरे मैच में 24 वर्षीय युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ विस्फोटक 82 रनों की पारी खेलकर तबाही मचा दी है। जोबर्ग सुपर किंग्स और सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में फरेरा ने 205 की स्ट्राइक रेट से धुआंधार बल्लेबाज़ी करके अपनी टीम को जीत दिलवाई जिसके बाद अब यह साफ हो चुके है कि यह खिलाड़ी आगामी आईपीएल सीजन में भी जलवे बिखेरता नज़र आ सकता है।
गेंदबाज़ों के साथ किया खिलवाड़: फरेरा ने अपनी 82 रनों की पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने एक ऐसा शॉट दिखाया जिससे यह साफ हो गया है कि वह गेंदबाज़ों के साथ खिलवाड़ करने से पहले भी दो बार नहीं सोचते। यह घटना सुपर किंग्स की पारी के 13वें ओवर में दिखी। पांचवीं गेंद पर कीमो पॉल ने ऑफ साइड में गेंद डिलीवर की थी। Read More...
Related Cricket News for Donovan ferreira ipl - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16