Dr congo: Cricket News & Match Updates
मुझे लगता है कि यह फीफा वर्ल्ड कप पुर्तगाल जीतेगा, मल्टी-नेशन मॉडल ही भविष्य: पॉल मेसफील्ड
FIFA World Cup: इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर और कमेंटेटर पॉल मेसफील्ड अपने देश के बजाय पुर्तगाल को फीफा विश्व कप 2026 जीतने का प्रबल दावेदार मानते हैं। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) को लेकर मेसफील्ड मानते हैं कि भले ही तकनीक कुछ हद तक मदद कर रही है, लेकिन रेफरी का अपना फैसला भी अहम होना चाहिए।
पॉल मेसफील्ड को लगता है कि इस साल पुर्तगाल फीफा ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है। 'जी5' पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 मीडिया पैनल के एक्सपर्ट पॉल मेसफील्ड ने 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में कहा, "मैं हर खिलाड़ी और हर टीम को देखता हूं। मैं ग्रुप्स को भी देखता हूं। मैं सब कुछ देखता हूं और हो सकता है कि कुछ लोगों को हैरानी हो, लेकिन मुझे लगता है कि पुर्तगाल जीतेगा। मैं आपको अभी बता रहा हूं, खिलाड़ी वही करेंगे जो अर्जेंटीना की टीम ने पिछले टूर्नामेंट में मेसी के लिए किया था, क्योंकि मेसी ने कभी कप नहीं जीता था और टीम उनके साथ एकजुट हो गई थी। फाइनल में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने मेसी को वर्ल्ड कप दिया, जो उनके लिए एक विदाई का तोहफा माना जा रहा था। मेसी अभी भी एक और कप के लिए यहां हैं। यह निश्चित रूप से उनके लिए आखिरी मौका है। यह निश्चित रूप से रोनाल्डो के लिए भी आखिरी मौका है। मुझे लगता है कि उनके पास जो टीम है, वे रोनाल्डो के साथ एकजुट हो सकते हैं और टूर्नामेंट में बहुत आगे तक जा सकते हैं।" Read More...
Related Cricket News for Dr congo - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago