Eng vs aus 1st odi
2nd ODI: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.4 ओवर में 270 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 74(67) रन विकेटकीपर एलेक्स कैरी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान मिचेल मार्श ने 60(59) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड ने क्रमशः 29(36), 29(27) रनों का योगदान दिया। आरोन हार्डी ने 25 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। कैरी और हार्डी ने सातवें विकेट के लिए 55(47) रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ब्रायडन कार्स ने अपने नाम किये। मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद और जैकब बेथेल 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट ओली स्टोन के खाते में गया।
Related Cricket News on Eng vs aus 1st odi
-
1st ODI: हेड के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा
5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को ट्रैविस हेड के शतक की मदद से 7 विकेट से मात दे दी। ...
-
ENG vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction: हैरी ब्रूक या मिचेल मार्श, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy…
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की ODI सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला गुरुवार, 19 सितंबर को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55