Eng vs wi 1st t20
Jos Buttler ने रचा इतिहास, Virat Kohli और Babar Azam को पछाड़कर खास रिकॉर्ड लिस्ट में मारी एंट्री
Jos Buttler Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) ने बीते शुक्रवार, 6 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले (ENG vs WI 1st T20I) में 59 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 96 रनों की शानदार पारी खेली जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जोस ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) और बाबर आज़म (Babar Azam) जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ों को पछाड़कर अपना नाम शामिल करा लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, जोस बटलर की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 96 रनों की पारी के बाद अब वो टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सामने 600 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। जोस ने 23 टी20 मैचों की 21 पारियों में 5 अर्धशतक के दम पर 611 रन बनाते हुए ये कारनामा किया है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने कैरेबियाई टीम को 22 इनिंग में 693 रन ठोके।
Related Cricket News on Eng vs wi 1st t20
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55