England odi series
इंग्लैंड ODI सीरीज से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं Rohit Sharma, प्रैक्टिस का VIDEO हुआ वायरल
Rohit Sharma Started Practice For England ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली अगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हिटमैन का नेट्स में अभ्यास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से खेली होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पूरी तरह तैयारी में जुट गए हैं। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा।