Eric rowan: Cricket News & Match Updates
Craig Ervine ने रचा इतिहास, टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने
AFG vs ZIM 1st Test: जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन (Craig Ervine) ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मुकाबले की दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। 41 साल और 82 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एर्विन टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।
एर्विन ने दूसरी पारी में 279 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 206 रन बनाए। उनकी इस पारी में 23 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह टेस्ट क्रिकेट में 40 साल से अधिक की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले 1994 के बाद पहले बल्लेबाज भी बने हैं। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम गूच ने 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में 210 रन की पारी खेली थी। उस समय उनकी उम्र 40 साल और 314 दिन थी। Read More...