Fa cup
2015 से यहां तक का सफर अविश्वसनीय : मोर्गन
बर्मिघम, 12 जुलाई - इंग्लैंड ने 27 साल बाद विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने गुरुवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को हरा चौथी बार फाइनल में कदम रखा।
इससे पहले इंग्लैंड ने 1992 के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन इंग्लैंड के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। 2015 में उसका विश्व कप बेहद खराब रहा था। टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि पिछले विश्व कप से लेकर इस विश्व कप तक के फाइनल में पहुंचने का सफर अविश्वसनीय है।
मोर्गन ने सेमीफाइनल मैच के बाद कहा, "1992 में मैं सिर्फ छह साल का था। मुझे याद नहीं कि क्या हुआ था लेकिन मैंने झलकियां देखीं हैं। अगर हम पीछे जाकर 2015 को देखते हैं और फिर रविवार को फाइनल में जाने तक के सफर को देखते हैं तो मुझे यह अविश्वसनीय लगता है। इसके लिए ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर शख्स को श्रेय जाता है। परिणाम लाने के लिए हमें मिले मौकों का फायदा उठाना होगा।"
इंग्लैंड को इस विश्व कप में जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन लीग दौर के मध्य में वह लड़खड़ा गई थी और सेमीफाइनल में उसका जाना मुश्किल लग रहा था। मेजबान टीम ने दमदार वापसी की और अब फाइनल में जगह बना चुकी है।
मोर्गन ने कहा, "ग्रुप दौर से आत्मविश्वास लेना काफी जरूरी था। हमने मैच दर मैच बेहतर होने की बात की थी। इस मैच में हम पहली ही गेंद से लय हासिल कर आस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना चाहते थे।"
क्रिस वोक्स ने इस मैच में तीन विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वोक्स के बारे में कप्तान ने कहा, "मैं वोक्स के लिए बेहद खुश हूं। हम बेहद शांत स्वाभाव के खिलाड़ी हैं और बीते कुछ दिनों से हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। वह लगातार अपना काम कर रहे हैं।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Fa cup
-
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर इंग्लैंड ने 27 साल बाद रखा फाइनल में कदम
बर्मिघम, 11 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने गुरुवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आठ विकटों से मात दे आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ...
-
Final – न्यूजीलैंड Vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, रविवार (14 जुलाई)
11 जुलाई। इंग्लैंड की टीम साल 1992 के बाद अपना पहला वर्ल्ड कप फाइनल मैच खेलने वाली है। आपको बता दें कि साल 1992 में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेला था। ...
-
ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, फाइनल में किया प्रवेश, 1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड खेलेगा वर्ल्ड…
11 जुलाई। इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड के लिए जीत के हीरो जेसन रॉय रहे जिन्होंने 65 गेंद पर 85 ...
-
सेमीफाइनल में रविंद्र जडेजा ने जैसे ही जमाया अर्धशतक, पवेलियन बालकनी से रोहित शर्मा करने लगे ऐसा
11 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई रवींद्र जडेजा की 77 रनों की पारी बर्बाद चली गई क्योंकि भारत यह मैच 18 रनों से हार गया था। जडेजा ...
-
इंग्लैंड गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 224 रनों का लक्ष्य
क्रिस वोक्स और जोफ्रा ऑर्चर की शानदार गेेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 223 रनों पर ऑलआउट कर दिया। क्रिस वोक्स ने 3 विकेट तो वहीं जोफ्रा ऑर्चर ने 2 ...
-
MASSIVE: धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बीसीसीआई के तरफ से आई ऐसी बड़ी खबर
11 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल से बाहर होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। खन्ना ने एक बयान में ...
-
भारत की हार के बाद दूसरे सेमीफाइनल में फैन्स नहीं दिखा रहे हैं उत्साह
11 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच में दर्शकों द्वारा ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा ...
-
वर्ल्ड कप: 1.5 लाख रुपये में बिकी भारत-पाक मैच के दौरान यूज की गई गेंद
11 जुलाई। क्रिकेट विश्व कप-2019 खत्म होने को है और हर कोई इसकी यादों को संजोना चाह रहा होगा। यादों को अपने जेहन में संजोने की कीमत कुछ भी नहीं लेकिन अगर आप इन्हें 'मेमोराबिला' के ...
-
वर्ल्ड कप (सेमीफाइनल) : आस्ट्रेलिया Vs इंग्लैंड ( प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट)
11 जुलाई। आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया ने ...
-
सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के दो सदस्य ने छोड़ा टीम का साथ, कोहली हुए इमोशनल लिखी…
12 जुलाई। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले इस रोमांचक सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ...
-
आईसीसी ने काला बाजारी रोकने के लिए वर्ल्ड कप में शुरू किया ऐसी नई रणनीति
11 जुलाई। बड़े टूर्नामेंट मे अक्सर टिकटों की काला बाजारी की कोशिश होती है और इस समस्या से जूझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक नई नीति (रिटर्न पॉलिसी) शुरू की है जहां अगर ...
-
ऋषभ पंत गलत समय पर खराब शॉट खेलकर हुए आउट तो कोहली हुए थे गुस्सा, अब कही ऐसी…
12 जुलाई। - युवा खिलाड़ी ऋषफ पंत के पास बुधवार को हीरो बनने का मौका था। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने जब भारत के चार ...
-
WC 2019: दूसरे सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की भिड़त,देखें संभावित प्लेइंग XI
बर्मिघम, 11 जुलाई - मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया की टीम आज यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगी। आस्ट्रेलियाई टीम वर्ष 1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007... ...
-
रोहित शर्मा चूके,लेकिन डेविड वॉर्नर के पास सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका
मैनचेस्टर, 11 जुलाई - आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिस तरह की फॉर्म में थे, उससे लगा था कि वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक विश्व कप में सबसे ज्यादा ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 1 week ago