Fan crashes his car while clicking selfie sam konstas: Cricket News & Match Updates
VIDEO: सैम कोंस्टस के लिए गज़ब की दीवानगी, चलती गाड़ी से उतरकर सेल्फी लेने पहुंचा फैन
ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर सैम कोंस्टस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। कोंस्टस ने हाल ही में मेलबर्न में भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान डेब्यू किया। 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टीम में नाथन मैकस्वीनी की जगह ली और अपने डेब्यू मैच में 60 (65) रन की आक्रामक पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
भारत के खिलाफ अपने शानदार पदार्पण के बाद, कोंस्टस ने ऑस्ट्रेलिया में इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली कि फैंस उनके लिए दीवाने हो गए हैं और हाल ही में तो एक फैन ने उनके साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए सारी हदें पार कर दीं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन कोंस्टस के साथ सेल्फी लेने के लिए चलती गाड़ी से उतर जाता है जिसके बाद उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। Read More...