Fan request neeta ambani
Advertisement
WATCH: 'मैडम रोहित को कैप्टन करो', फैन ने भारी भीड़ में की नीता अंबानी से अपील
By
Shubham Sharma
April 14, 2025 • 16:45 PM View: 915
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बेशक रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा है लेकिन इसके बावजूद उनके फैंस उनके लिए आवाज़ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला जब रोहित के एक समर्थक ने मुंबई इंडियंस की सह-मालिक नीता अंबानी से रोहित को फिर से कप्तान बनाने की मांग की।
दरअसल, नीता अंबानी शिरडी के साईंबाबा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी और जब वो मंदिर से बाहर निकल रही थी तो ये फैन नीता अंबानी के पास पहुंचा और इस अवसर का लाभ उठाकर उसने अपनी भावनाएं व्यक्त कर दी। वायरल वीडियो में ये फैन हाथ जोड़कर, नीता अंबानी से कहता है, 'रोहित को कैप्टन करो मैडम।'
Advertisement
Related Cricket News on Fan request neeta ambani
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement