Farveez maharoof
Advertisement
LPL: कबूतर ने किया फरवीज़ महरूफ को शर्मसार, लाइव शो के दौरान आसमान से घटी घटना, देखें वीडियो
By
Prabhat Sharma
December 21, 2022 • 17:57 PM View: 1024
LPL 2022: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज़ महरूफ (Farveez Maharoof) मजाक का पात्र बने हैं। लंका प्रीमियर लीग 2022 में अपनी कमेंट्री के दौरान फरवीज़ महरूफ के साथ अजीब घटना घटी जिसे देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर नेरोली मीडोज द्वारा होस्ट किए गए लाइव स्टूडियो शो के दौरान फरवीज़ महरूफ के साथ ये घटना घटी।
अपकमिंग गेम के बारे में बात करते हुए, मीडोज और महरूफ के बीच सवाल-जवाब हो रहे थे। इस दौरान एक पक्षी ने फरवीज़ महरूफ के ऊपर बीट कर दी। सवाल का जवाब दे रहे महरूफ के लिए ये एक अजीब क्षण बन गया और मीडोज तेज गेंदबाज पर कटाक्ष कर जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Farveez maharoof
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement