Fitness update
IND vs ENG: खुशखबरी, तीसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे ऋतुराज गायकवाड़; रणजी ट्रॉफी में भी करेंगे वापसी
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चोटिल हैं, जिस वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका चयन नहीं किया गया। गायकवाड़ हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि अब उनकी फिटनेस से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही फिट हो जाएंगे और फिर उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट दोनों में ही वापसी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। ये सलामी बल्लेबाज़ लगभग 7 से 10 दिन में पूरी तरह ठीक हो सकता है। ऐसे में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद गायकवाड़ घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेल सकेंगे जिसमें वह महाराष्ट्र टीम का हिस्सा हैं। वहीं वह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भी उपलब्ध होंगे।
Related Cricket News on Fitness update
-
क्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत ? सौरव गांगुली ने सरेआम दिया जवाब
अगर आप ऋषभ पंत के फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। सौरव गांगुली ने पंत की वापसी को लेकर एक बयान दिया है जो दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को पसंद आएगा। ...
-
WATCH: 'क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे शुभमन?' पत्रकार के सवाल पर कुछ ऐसा था शुभमन का रिएक्शन
शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। हालांकि, उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अभी तक तय नहीं है लेकिन जब एक पत्रकार ने उनसे इस सवाल का जवाब पूछा तो उनका रिएक्शन ...
-
World Cup का ओपनिंग मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन, न्यूजीलैंड के हेड कोच ने फिटनेस पर दिया अपडेट
5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जिसमें केन विलियमसन हिस्सा नहीं लेंगे। ...
-
KL Rahul Fitness Update: बल्ले से दिखाया जलवा हवा में उड़कर पकड़ा कैच, जल्द वापसी करेंगे केएल राहुल
केएल राहुल NCA में कड़ी मेहनत करके अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच राहुल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फैंस को काफी राहत मिली है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08