Foreign umpires india: Cricket News & Match Updates
कभी पिच ने चौंकाया तो कभी मेहमाननवाजी ने जीता दिल, भारत आए विदेशी अंपायरों के रोचक किस्से
विश्वास कीजिए पिछले दिनों एक ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोअर (Ben Treloar) भारत में दो रणजी ट्रॉफी मैच में अंपायर थे। सबसे पहले पालम में दिल्ली और गुजरात के बीच मैच और उसके बाद मुंबई और हरियाणा के बीच मैच में। ऐसी क्या बात हुई कि एक ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को यहां ड्यूटी मिली? बात यहीं खत्म नहीं होती। इसी तरह, बहुत जल्दी एक भारतीय अंपायर पराशर जोशी (Parashar Joshi) ऑस्ट्रेलिया में शेफ़ील्ड शील्ड (ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप) के दो और एक वन डे कप मैच में अंपायरिंग करेंगे।
अंपायर का ये एक्सचेंज, असल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच 'अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम' (Umpire Exchange Programme) का हिस्सा है। इस प्रोग्राम के तहत ट्रेलोअर ऐसे पहले नहीं जो भारत आए, उनसे पहले भी कई विदेशी अंपायर भारत के घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। ये अपने साथ कई यादगार अनुभव और दिलचस्प किस्से लेकर, अपने देश लौटे। Read More...