Gavaskar trophy: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा, 'तीन दिवसीय सेंटर-विकेट मैच सफल रहा'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम से होगी। इसके बाद सीरीज के अन्य मुकाबले एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो टेस्ट दौरे 2-1 के समान अंतर से अपने नाम किए और इस बार टीम जीत की हैट्रिक के इरादे से मैदान में होगी।
बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नायर ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया आने से ठीक पहले, मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात पर चर्चा की थी कि हम इन तीन दिनों में क्या चाहते हैं। हमने यह फैसला किया कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को को समझने के लिए अधिक से अधिक समय देंगे। हम चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलने आ रहे हैं। इसलिए शुरू में, हमने खिलाड़ियों को बुलाया और इसे ऐसे खेल की तरह बनाया, जहां एक बार आउट होने के बाद आपका खेल खत्म हो जाता है। लेकिन फिर हमने उन्हें दूसरी बार एक और मौका देने की कोशिश की।" Read More...