Gaw vs jt
CPL 2023: हेटमायर-कीमो पॉल ने जड़े अर्धशतक, वॉरियर्स ने थलाइवाज को दी 34 रन से मात
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 11वें मैच में गुयाना अमजेन वॉरियर्स ने शिमरॉन हेटमायर और कीमो पॉल के अर्धशतक की मदद से जमैका थलाइवाज को 34 रन से हरा दिया। वॉरियर्स की तरफ से भी इमाद वसीम ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थी। थलाइवाज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
गुयाना अमजेन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिमरॉन हेटमायर ने बनाये। उन्होंने 45 गेंदों में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कीमो पॉल ने 29 गेंद में एक चौके और 7 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 99 (47) रन की साझेदारी की जिस वजह से वॉरियर्स 200 से ऊपर का आंकड़ा छू पाया। जमैका थलाइवाज की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद आमिर ने चटकाए। 2 विकेट क्रिस ग्रीन के खाते में गए। एक-एक विकेट सलमान इरशाद और रेमन रीफर लेने में सफर रहे।
Related Cricket News on Gaw vs jt
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55