Gianni infantino
Advertisement
फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने आईसीसी चीफ जय शाह से की मुलाकात, कहा- मैं साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं
By
IANS News
February 05, 2026 • 14:02 PM View: 275
Gianni Infantino: फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इटली के मिलान शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की है। यह मुलाकात दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों से जुड़े बड़े पदाधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक मानी जा रही है।
इस मुलाकात की जानकारी जियानी इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने क्रिकेट को आगे बढ़ाने में जय शाह की भूमिका की सराहना की और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
इन्फेंटिनो ने लिखा कि मिलान में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "आज मिलान में आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलकर मुझे खुशी हुई। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है, वह मिसाल है। क्रिकेट दो साल में समर ओलंपिक्स में फिर से शामिल हो रहा है, तो मैं उन्हें और सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"
TAGS
Gianni Infantino Jay Shah
Advertisement
Related Cricket News on Gianni infantino
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement