Gujarat giants: Cricket News & Match Updates
WPL 2026 Points Table: आरसीबी ने जीत के पंजे से प्लेऑफ में किया क्वालीफाई, देखें बाकी टीमों का हाल
WPL Points Table 2026: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोमवार (19 जनवरी) को खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) को 61 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही RCB ने लगातार पांचवीं जीत के साथ मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वीलाफीई करने वाली पहली टीम बन गई।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसमें गौतमी नाइक ने 55 गेंदों में 73 रन औऱ ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरारत की शुरूआत खराब रही और 5 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। बेथ मूनी, सोफी डिवाईन और कनिष्का आहूजा सस्से में पवेलियन लौट गई। गुजरात के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने थोड़ी लड़ाई दिखाई और 54 रन की पारी खेली। लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिसके चलते गुजरात 8 विकेट गवाकर 117 रन ही बना सके। आऱसीबी के लिए गेंदबाजी में सायली सतघरे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। Read More...